गरीबी से इन दिनों हर कोई जूझ रहा है। अमीर और अमीर होते जा रहे हैं और गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। मेहनत करने के बाद भी पैसा ना घर में टिकता है और ना ही पर्स में। इन सब बातों से हर दूसरा इंसान जूझ रहा है। भाग्य साथ नहीं देता है तो व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाकर जीवन की बाधाओं से छुटकारा प्राप्त कर सकता है।

इनमें से गोमती चक्र का उपाय बहुत ही प्रचलित है, जानकारी दे दें कि गोमती चक्र माता लक्ष्मी जी की प्रिय चीज है। ऐसा कहा जाता है कि अगर गोमती चक्र का उपाय किया जाए तो इससे बहुत ही कम समय में व्यक्ति अपने बुरे दिन से छुटकारा पा सकता है, गोमती चक्र के ऐसे उपाय जिनसे सौभाग्यशाली बन सकते हैं।



गोमती चक्र का पहला उपाय


किसी भी महीने के पहले सोमवार को 21 गोमती चक्र लीजिए और इसको लाल या पीले रेशमी कपड़े में बांधकर आप धन रखने वाले स्थान पर इसको रख दीजिए, उसके ऊपर हल्दी से तिलक कीजिए और मन ही मन में धन की देवी माता लक्ष्मी जी से अपने घर में वास करने के लिए प्रार्थना करते हुए कपड़े में बंधे हुए गोमती चक्र को लेकर पूरे घर में घुमा दीजिए, इसके पश्चात आप बाहर निकल कर इसको किसी भी मंदिर में रख आए, यह उपाय करने से आपके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी वास करेंगी।   
दूसरा उपाय

शुक्रवार के दिन 21 गोमती चक्र लीजिए और इसको लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रख दीजिए और इसकी पूजा कीजिए, आप अगले दिन सुबह उस में से चार गोमती चक्र लेकर घर के चारों कोनों पर गाड़ दीजिए, 11 पूजा स्थल पर ही गोमती चक्र रहने दीजिए और बाकी के गोमती चक्र किसी आसपास के मंदिर में रख आएं, इससे आपके धन में वृद्धि होगी और आपके पास पैसा ठहरता है।