सितंबर महीना बहुत ही धार्मिक है। इस महीने में 8 से 21 तारीख तक हर दिन व्रत, पर्व का है। इस बीच कोई न कोई शुभ तिथि रहेगी। इस तरह सितंबर में लगातार 20 दिन शुभ रहने वाले हैं। इनमें कुश अमावस्या, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, सूर्य संक्रांति, जलझूलनी एकादशी और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े पर्व आएंगे। साथ ही इसी महीने से पितृपक्ष यानी श्राद्ध शुरू हो जाएंगे। इस तरह ये साल का ऐसा आखिरी महीना है जिसमें लगातार इतने तीज-त्योहार रहेंगे।


तारीख और वार    तीज-त्योहार

8 सितंबर, बुधवार    भगवान रामदेव जयंती
9 सितंबर, गुरुवार    हरतालिका तीज
10 सितंबर, शुक्रवार    गणेश चतुर्थी
11 सितंबर, शनिवार    ऋषि पंचमी
12 सितंबर, रविवार    मोरयाई छठ
13 सितंबर, सोमवार    महालक्ष्मी व्रत
14 सितंबर, मंगलवार    राधाअष्टमी, दूर्वाष्टमी
15 सितंबर, बुधवार    श्रीचंद्र नवमी
16 सितंबर, गुरुवार    तेजा दशमी
17 सितंबर, शुक्रवार    जलझूलनी एकादशी, कन्या संक्राति
18 सितंबर, शनिवार    प्रदोष व्रत
19 सितंबर, रविवार    अनंत चतुर्दशी
20 सितंबर, सोमवार    श्राद्ध पूर्णिमा
21 सितंबर, मंगलवार    पितृपक्ष शुरू