/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/09/food-prep-1612873176.jpg)
खाना मुंह से खाया जाता है जाहिर सी बात है। लेकिन खाना कई तरह से खाया जाता है। इसके भी कई तरह के नियम कायदे होते हैं। खाना साफ सुथरी जगहों पर ही खाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक दूध पीना अच्छा माना गया है। दुध पीने का सबसे अच्छा टाइम हौ, इससे धन की वृद्धि होती है। खान पान में समय बहुत मायने रखता है।
दही का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। इसका सबसे बड़ा कारण तो, दही ठंडा है इसलिए रात में इसे खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक धन की हानि होती है। इसके अलावा चावल, सत्तू, मूली भी रात में नहीं खानी चाहिए। खाने में समय के साथ साथ दिशा और जगह का भी ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि भोजन करते समय मुंह पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए अन्यथा इससे धन की हानि हो सकती है।
खाना खाने से पहले पहली रोटी के 3 हिस्से कर एक हिस्सा गाय, दूसरा कुत्ते और तीसरा कौवे के लिए निकालकर रखें। फिर अग्निदेव को भोग लगाकर ही घर वालों को भोजन खिलाएं। हाथ पर रखकर और टूटे-फूटे बर्तनों में भोजन नहीं करना चाहिए। वहीं पीपल और वटवृक्ष के नीचे भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन की कभी निंदा नहीं करनी चाहिए। गुस्से में कभी भोजन छोड़ना या फेंकना नहीं चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |