/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/22/1508168997_CoverPage-Dussehra-1632283892.jpg-1632283892.jpg)
साल 2021 में दशहरा का त्योहार है और यह असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं। दशहरा हर साल अश्विन मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि विजयादशमी के दिन रावण फूंकने की भी परंपरा है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था।
भगवान राम के रावण पर विजय प्राप्त करने के कारण ही इस दिन को विजयादशमी कहा जाता है। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था। कई बार लोगों के बीच दशहरा की तारीख को लेकर कंफ्यूजन रहता है। इस साल दशहरा 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
दशहरा दिवाली से ठीक 20 दिन पहले आता है। इस साल पूरे नौ दिनों की नवरात्रि पड़ रही है। नवमी तिथि 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी। नवमी तिथि के बाद दशमी को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है।
दशहरा 2021 शुभ मुहूर्त-
दशमी तिथि 14 अक्टूबर की शाम 06:52 बजे से प्रारंभ होगी, जो कि 15 अक्टूबर 2021 की शाम 06:02 बजे समाप्त होगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |