शारदीय नवरात्रिे (Sharadiya Navratri) के बाद दशहरा (Dussehra) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मान्यताओं के मुताबिक बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि दिवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (Dussehra) मनाया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि दशहरा (Dussehra) का दिन सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए सबसे उत्तम दिन समय माना जाता है। दशहरा (Dussehra) का त्योहार इस साल 15 अक्टूबर 2021,  शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा (Maa Durga) ने महिषासुर (Mahishasura) का वध किया था। इसी के साथ श्री राम (Shree Raam) ने रावण (Ravana) को मारा था।
शुभ मुहूर्त-

15 अक्टूबर को विजया दशमी के दिन दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक विजय मुहूर्त है। इस मुहूर्त की कुल अवधि 46 मिनट की है। दोपहर के समय पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक है।