/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/03/a-1614755936.jpg)
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन व्रत और पूजा करने से सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं और घर में धन, शांति और सुख-समृद्धि आती है।
गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करने से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। इसके बाद मनुष्य की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानिए गुरुवार की शाम को कौन से उपाय लाभकारी साबित होते हैं।
अगर काफी समय से आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो गुरुवार की शाम को एक रुपये का सिक्का, एक गुड़ की डली और सात हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में बांधें और उसे रेलवे लाइन के पास जाकर फेंक दीजिए। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
गुरुवार की शाम को सूरज ढलने के बाद केले के पेड़ की जड़ में एक रुपये या पांच रुपये का सिक्का दबा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। इससे आपको कभी धन की कमी से जूझना नहीं पड़ता है।
चढ़ाए गुड़
गुरुवार को बृहस्पति देव को गुड़ जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से बृहस्पति देव के साथ-साथ सूर्य एवं मंगल ग्रह की भी कृपा आप पर बरसती है।
चढ़ाएं दाल और गुड़
जो लोग आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं, उन्हें गुरुवार को गुड़ का उपाय करना चाहिए। अगर आप आर्थिक परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो गुरुवार को सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ की जड़ में चने की भीगी हुई दाल और थोड़ा सा गुड़ चढ़ा दें। पांच से सात गुरुवार यह उपाय करने से आर्थिक परेशानी खत्म हो जाती है।
ऐसा करने से दूर होती है विवाह की अड़चनें
अगर आपकी शादी में अड़चनें आ रही हैं तो गुरुवार के दिन गाय को लोई में गुड़ भरकर खिलाएं। ऐसा करने से बृहस्पति देव की कृपा से आपका जल्द ही विवाह हो जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |