दिवाली (Diwali) आने वाला है और इससे पहले त्योहार की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) से मानी जाती है। इस बार धनतेरस (Dhanteras 2021) पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाएगा। जैसे कि हम जानते है कि धनतेरस के दिन कुछ सामान खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही इस चांदी का सामान खरीदना अच्छा माना जाता है।


मान्यता के मुताबिक धन के देवता कुबेर (Kuber Lord) भगवान और धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) धनवंतरी की पूजा विधि-विधान पूर्वक की जाती है। बता दें कि इस दिन धन दौलत पाने के लिए कुछ शास्त्रों  मुताबिक उपाय किए जाते हैं जो आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाते हैं और घर में पैसों की आवाक बनी रहती है।
उपाय-
धनतेरस (Dhanteras) पर पीली धातु यानी सोना या पीतल खरीदने की प्रचलन है। अगर ये धातु न खरीद सकें तो धनिया और पीली कौड़ियां जरूर खरीदें। माना जाता है कि धनतेरस के दिन धनिया खरीदने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।

हल्दी उपाय (Turmeric Remedy) में धनतेरस (Dhanteras) वाले दिन आप बाजार गांठ वाली पीली हल्दी खरीदकर लाएं। इसके बाद उसे बिना सिले कपड़े में रखकर घर के मंदिर में स्थापित कर दें और फिर उसकी पूजा करें। इसके बाद उस हल्दी का दान कर दें। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली बढ़ती है।


धनतेरस (Dhanteras 2021) पर माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi), भगवान गणेश, धनपति कुबेर (Dhanpati Kuber), भगवान धन्वंतरि और यमराज की पूजा करें। इनकी पूजा करने ये पंच देवता प्रसन्न होते हैं और घर पर बुरी शक्तियों का साया नहीं पड़ पाता। इससे परिवार में धनलाभ के योग बनते हैं।