/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/03/image-1604421345.jpg)
करवाचौथ (Karva Chauth) का कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस दिन सुहागिनों अपनी पति की लंबी आयु और सफलता की कामना करती है। इस दिन जैसे कि हम जानते हैं कि महिलाएं व्रत रखती है। सुहागिन महिला सोलह श्रृगांर करके अपने पति (husband) की दीर्घायु के लिए उपवास करती है।
शॉपिंग से लेकर पार्लर तक, करवाचौथ की तैयारियां अभी से महिलाएं करना शुरू कर दिया है। लेकिन यह बहुत ही स्वाभाविक सी बात है कि महिलाएं करवा चौथ (Karva Chauth) के व्रत के एक दिन पहले कुछ गलतियां करती है और व्रत के दूसरे दिन भी कुछ गलतियां करती है। करवा चौथ के दिन महिलाओं सेहत से जुड़ी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जैसे-
करवाचौथ (Karva Chauth) व्रत में न करें ये गलतियां-
- व्रत के दिन किसी शारीरिक व्यायाम, खेल-कूद या ज्यादा सीढ़ियां न चढ़े, ऐसा करने से आपके शरीर में थकावट हो सकती है।
- रात को तुरंत व्रत खोलने के बाद बहुत सारा खाना ना खाएं ना ही पानी पिएं। पूरा दिन भूखा रहने के बाद एक दम पेट भरकर खाना खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। वहीं ज्यादा पानी पीने से आपको उल्टी हो सकती हैं। व्रत खोलने का बाद कोशिश करें कि थोड़ा सा पानी पिएं और हल्का खाना खाएं।
- व्रत खोलने के तुरंत बाद चाय ना पिएं। ऐसा करने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
- व्रत से एक दिन या एक रात को पहले मसालेदार और तला-भुना खाना बिल्कुल न खाएं, ऐसा करने से आपको अगले दिन प्यास अधिक लग सकती है या चक्कर भी आ सकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |