सूर्य ग्रह (Sun) जिसकी भी कुंडली में शामिल होता है वह बहुत ज्यादा तरक्की पाता है। सफलताएं इनके पांव छूती है। इसी तरह से बुध (Mercury) को विशेष स्थान प्राप्त है। बता दें कि सूर्य और बुध मित्र ग्रह हैं। इस समय सूर्य और बुध एक ही राशि में यानी धनु राशि में विराजमान हैं। सूर्य और बुध की ये युति 29 दिसंबर ,2021 तक है। इससे इन लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद हैं....
मेष राशि (Aries)-

    कार्यों में सफलता मिलेगी।
    पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
    धन- लाभ होगा।
    दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
    धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
    आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
मिथुन राशि (Gemini)-

    मिथुन राशि के जातकों को धन- लाभ हो सकता है।
    लेन- देन और निवेश से फायदा होगा।
    जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
    नया वाहन या मकान ले सकते हैं।
    कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer)-

    आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
    आय के स्रोत में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
    परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
    शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
    कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
    व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है।