/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/24/Bhadrapada-1629776890.jpg)
भाद्रपद मास की शुरुआत हो चुकी है और भाद्रपद या भादो के महीने में लोग व्रत रखते हैं। शास्त्रों के मुताबिक इसल महीने के कुछ नियम होते हैं। साथ ही इस माह में संयम का पालन करना होता है। यह माह अपनी गलतियों के प्रायश्चित के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस महीने श्री कृष्ण जन्माष्टमी और कलंक चतुर्थी समेत कई त्योहार आते हैं। सावन के बाद भादो महीना का भी खास महत्व होता है।
बता दें कि भादो मास 23 अगस्त से 20 सितंबर तक रहेगा। जानिए इस महीने के नियम और सावधानियां-
• भादो में कच्ची चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।
• इस महीने दही का सेवन पूर्ण रूप से वर्जित है।
• इस महीने शीतल जल से स्नान करना चाहिए।
• भादो में भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी दल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
• तुलसी दल को दूध या चाय में उबालकर पीना इस माह में उत्तम माना जाता है।
• इस महीने भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से शुभफलों की प्राप्ति होती है।
• इसके साथ ही इस महीने सात्विक आहार का सेवन करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |