
घर की खूबसूरत के लिए कई तरह की चीजों से सजाया जाता है। फ्रेसनेस के लिए घर में मिनी प्लांट जैसे पौधे लगाए जाते हैं। इसी के साथ फूलों के भी पौधे लगाए जाते हैं। सुगंधित होने के साथ साथ यह घर का वास्तु ठईक रखने में भी काफी मदद करते हैं। ज्योतिष के मुताबिक घर में फूल खिलाने से वास्तु बहुत अच्छा रहता है।
ज्योतिष के मुताबिक घर में फूलों को लगाने से सुख, समृद्धि और सकरात्मकता आती है। घर में लगे शुद्ध फूलों को देवी-देवताओं को अर्पित किया जा सकता है। ऐसा करने से इष्ट देवता भी प्रसन्न होते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किन-किन फूलों को घर पर लगाने से अच्छा परिणाम मिलता है।
यह भी पढ़ें- Assam flood से 20 जिलों में करीब 2 लाख लोग प्रभावित
1. कमल
कमल का फूल आध्यात्मिकता का प्रतीक है क्योंकि यह फूल देवी लक्ष्मी और भगवान बुद्ध का प्रिय फूल है। वास्तु के अनुसार घर पर इस फूल को लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
2. गेंदा
गेंदे के फूल को सौभाग्य और आशावाद का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस फूल का उपयोग पूजा में अधिकतर किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गेंदे के पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना अच्छा होता है और इससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
3. गुलाब
वास्तु में इस फूल को बहुत भाग्यशाली फूल माना गया है। साथ ही इसे प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। इस फूल को घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गुलाब के पौधे को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से शुभ संकेत मिल सकते हैं।
4. गुड़हल
मां काली और भगवान गणेश को अर्पित किया जाने वाला लाल रंग का गुड़हल का फूल बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस फूल के पौधे को लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। मंगलवार के दिन बजरंगबली को यह फूल अर्पित करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |