/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/11/DAILYNEWS-1678512068.jpg)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार बसौड़ा चैत्र महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह देवी शीतला को समर्पित एक लोकप्रिय त्यौहार है। इसलिए बसौड़ा त्योहार को शीतला अष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार मौसम में बदलाव का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, यह त्यौहार होली के आठ दिनों के बाद मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस साल बसोड़ा 2023 (When is Basoda in 2023) में कब है। साथ ही जानें शीतला अष्टमीकी डेट, तिथि, तारीख और शुभ मुहूर्त।
यह भी पढ़े : Today's Horoscope: : इन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली, जानिए अपना राशिफल
बसौड़ा यानी चैत्र मास की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 14 मार्च 2023 को रात 08:22 बजे से हो रही है। इसका समापन 15 मार्च 2023 की शाम 06:45 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार यह त्योहार 15 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि कुछ लोग इसे होली के बाद आने वाले पहले गुरुवार या सोमवार को भी मनाते हैं।
बसौड़ा 2023 का शुभ मुहूर्त
बसौड़ा की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 15 मार्च की सुबह 06:31 बजे से शाम 06:29 बजे तक है। इस दिन माता शीतला की पूजा करने से सारे कष्टों का निवारण होता है।
यह भी पढ़े : Aaj ka Panchang : आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी, श्री गणेश व शिव उपासना का दिन
बसौड़ा का महत्व
मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन विधि-विधान से शीतला माता का व्रत करता है, उसे फोड़े-फुंसी, चेचक, बुखार आदि रोगों से मुक्ति मिलती है। दरअसल, इसी समय गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है और मौसम परिवर्तन के कारण बहुत सारी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस दिन व्रत रखने से भक्तों को देवी शीतला का आशीर्वाद मिलता है और संक्रामक रोगों से सुरक्षा मिलती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |