/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/06/11/surya-grahan-1591861167.jpg)
साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को अमावस्या लगेगा है। यह साल 2021 का पहला ग्रहण होगा और इससे पहले चंद्र ग्रहण पहले ही हो चुका है। इस ग्रहण में चांद तीन तरह के अवतार में आया था, सामान्य से 7 गुना बड़ा दिखाई दिया, रंग बदलकर सफेद से लाल हो गया और सफेदी में 10 गुना साफ दिखाई दिया था। अब सूर्य ग्रहण भी एक अविश्विशनिय अवातर में देखने को मिलेगा।
10 जून को शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी हैं। यह ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लग रहा है। इसलिए इस ग्रहण का प्रभाव विभिन्न राशियों पर भी होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए वट सावित्री व्रत और शनि जयंती पर्व भी मनाए जा सकेंगे।
चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिया था इस कारण से सूतक नहीं माना गया था और इस बार भी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दोगा, उसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारत के कुछ हिस्सों में यह आंशिक तौर पर दिखेगा, वहीं रूस, कनाडा, ग्रीनलैंड में यह दिखाई देगा। ग्रीनलैंड के लोग तो रिंग ऑफ फायर का नजारा भी देख सकेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |