/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/22/karva-chauth1-1634196183-1634901562.jpg)
सुहागनियों का खास त्योहार आने वाला है। साल में एक बार यह त्योहार आता है जो पति पत्नी के लिए खास होता है। इस पर महिलाएं अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ (karwa chauth 2021) पर पूजा अर्चना करती है और यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाएगा। जैसे कि हम जानते हैं कि इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
इस वर्ष करवा चौथ (karwa chauth) का व्रत 24 नवंबर दिन रविवार को निर्धारित है। बाजारों में कलश, चलनी, करवा चौथ कथा की पुस्तक, करवा के अलावा सुहागिनों के श्रृंगार के सामान सज गए हैं। महिलाओं दिवाली की के साथ साथ करवा चौथ की भी तैयारियां कर रही है।
करवा चौथ का शुभ योग
विवाहित महिलाओं के द्वारा पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जानेवाला महापर्व करवा चौथ (karwa chauth) इस बार कई अच्छे संयोग में आ रहा है। कार्तिक मास (Kartik month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर इस बार पांच साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से भी व्रती महिलाओं को सूर्यदेव (Sun god ) का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ (karwa chauth) अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मान्याता मुताबिक मां पार्वती (Maa Parvati) से सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।
पूजा का शुभ मुहूर्त
रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |