जीवन में कई तरह की परेशानियां होती है। उन सभी से सामना कर लोग आगे बढ़ते हैं। हर बार मुसीबतों से लड़ कर और सीख कर इंसान आगे बढ़ता है। लेकिन अपने इन सभी मुसीबतों को दूर करने के लिए वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) काम आता है। 7 दिन में 7 उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

सोमवार का उपाय (Monday's solution)-
सोमवार की सुबह की शुरुआत ‘शिवलिंग’ पर जल चढ़ाकर कर सकते हैं। फाइनेंस में काम करने और नया करियर शुरू करने के लिए सोमवार का दिन शुभ है। अगर आप सही करियर पथ चुनने में भ्रमित हैं, तो आप इसके लिए ज्योतिष के उपाय अपना सकते हैं। सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और काले रंग से परहेज करें।

मंगलवार का उपाय (Wednesday's remedy)-

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन लाल वस्त्र धारण करें। ये उपाय आपके जीवन में आने वाली बाधाओं को भी दूर करेगा और आपको चुनौतियों का सामना करने की क्षमता प्रदान करेगा। अगर किसी कारणवश आप मंगलवार के दिन लाल वस्त्र धारण नहीं कर पाते हैं तो लाल फूल अपने साथ ले जाएं।
बुधवार का उपाय (Thursday's Remedy)-

बुधवार के देवता भगवान गणेश हैं। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से भगवान गणेश प्रसन्न होंगे और आपके जीवन की बाधाओं और समस्याओं का समाधान होगा। अगर आप बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े नहीं पहन सकते हैं, तो अपनी जेब में हरे रंग का रूमाल रखें। सुबह गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। बुधवार के दिन गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने से आपको अपने सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति मिल सकती हैं।

गुरुवार का उपाय (Thursday's Remedy)-

गुरुवार के देवता विष्णु हैं। एक सफल यात्रा के लिए गुरुवार का दिन अच्छा है। इससे आपकी यात्रा फलदायी होगी। गुरुवार का रंग पीला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए।
शुक्रवार का उपाय (Friday's Remedy)-

शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी का होता है। ज्योतिष के अनुसार ये दिन धन संबंधी अवसरों के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाना चाहिए। इस दिन आपको मां लक्ष्मी को कमल या गुलाबी रंग का फूल अर्पित करना चाहिए।
शनिवार का उपाय (Saturday's Remedy)-

शनि देव शनि के स्वामी हैं। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले बैगन का भोग लगाएं। इससे आपको अपनी समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलेगी। ये उपाय आपके सौभाग्य को भी बढ़ाएगा। शनिवार को घर से निकलने से पहले इस दिन का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए घी का सेवन करना चाहिए।
रविवार का उपाय (Sunday Remedy)-

सूर्य रविवार के देवता हैं। अगर आप अपने जीवन में किसी विवाद या संघर्ष का सामना कर रहे हैं, तो इन्हें सुलझाने के लिए ये सबसे अच्छा दिन है। रविवार के दिन की गई यात्रा के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। रविवार के दिन घर से बाहर निकलने से पहले पान खा लें। रविवार के लिए सफेद रंग सबसे अनुकूल होता है।