/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/20/1-1637378337.jpg)
साल 2022 आने वाला है। कुछ ही दिनों बाद नया साल नए दिन के साथ शुरू होगा। ज्योतिष के अनुसार नया 2022 देखते हैं तो कुछ लोगों के ये साल बहुत ही अच्छा होने वाला है। ज्योतिष ने बताया कि न्याय के देवता शनि राशि (Shani) परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिसका फायदा कुछ राशियों मिलेगा। उनको कई तरह की मुसीबतों से मुक्ति मिलेगी।
शनि राशि परिवर्तन से नुकसान-
कर्क (Cancer)- 2022 में शनि के कुंभ राशि में गोचर करने के बाद कर्क राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव शुरू होगा। इस दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बैठाने में दिक्कत आ सकती है। 12 जुलाई के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन शुरू होगा। 12 जुलाई के बाद आपके बिगड़ काम बन सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)- 29 अप्रैल के बाद आपकी राशि शनि ढैय्या के प्रभाव में आ जाएगी। इस दौरान आपकी योजनाओं पर रोक लग सकती है। कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी। जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए। 12 जुलाई के बाद शनि मकर राशि में वक्री हो जाएंगे, इस दौरान आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
इन राशियों को शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति-
शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा। जिसके बाद आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी और बिगड़े काम बन जाएंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |