बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Bollywood actress Priyanka Chopra)  के क्रिसमस सेलिब्रेशन (Christmas celebration) की तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas)  की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी पेट डॉग को अपनी गोद में उठा रखा है और निक जोनस के दोनों डॉग्स उनके आसपास बैठे हुए हैं। निक जोनस अपनी पत्नी को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और उनके बैकग्राउंड में खूबसूरत क्रिसमस ट्री दिखाई पड़ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के आसपास ढेरों गिफ्ट रखे भी दिखाई पड़ रहे हैं। निक और प्रियंका की ये फोटो काफी रोमांटिक लग रही है। इस फोटो को सुपरस्टार निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा, 'हर किसी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार के लिए।'

जोनस परिवार के तमाम लोगों ने कॉमेंट बॉक्स में शुभकामनाएं दी हैं। जहां तक इस पोस्ट पर रिएक्शन की बात है तो कुछ ही देर में 9 लाख से ज्यादा लोगों ने इस फोटो को लाइक और शेयर किया है। इसी बीच, निक जोनस के पिता केविन जोनास सीनियर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने तीन बेटों: केविन जोनास, निक जोनस और जो जोनास के बचपन की फोटो शेयर की है।

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैट्रिक्स' हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई थीं। जहां तक प्रियंका चोपड़ा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की बात है तो हाल ही में उनसे इस बारे में पूछा गया था। जवाब में प्रियंका ने कहा कि वह प्रमोशन एक्टिविटी में व्यस्त हैं इसलिए परिवार के लिए गिफ्ट खरीदने की जिम्मेदारी निक जोनस की है।