/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/22/narendra-chanchal-1611315513.jpg)
भजन सम्राट और जगराता में माता के भजन गाने के लिए मशहूर नरेंद्र चंचल का आज निधन हो गया। उन्होंने अपोलो अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे लीं। लम्बी बीमारी की वजह से उनका निधन हुआ है। चंचल 80 साल के थे।
बढ़ती उम्र के साथ चंचल काफी कमजोर हो गए थे। पिछले दो महीने से वे अपोलो अस्पताल में भर्ती थेण् जानकारी के अनुसार आज दोपहर उनका निधन हुआ हैण् उनके गानों की बात करें तो लोगों को उनके गाने खूब पसंद थे।
चलो बुलावा आया है और ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा जैसे गाने नरेंद्र चंचल की हिट लिस्ट में शामिल थे। इसके अलावा भी उन्होंने कई हिट गाने गाए। हर जगराते और पूजा-पाठ कार्यक्रम में उनका गाना बजाया जाता रहा है। साथ ही कई शोज भी वे करते रहते थे। वे जगरातों में जाकर भी गाना गाते थे।
नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टुबर 1940 को अमृतसर के नमक हांडी में हुआ था। उनका बचपन बहुत ही धार्मिक वातावरण में गुजरा था। काफी संघर्ष के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिला। उन्होंने बॉबी, बेनाम और रोटी कपड़ा और मकान जैसी कई फिल्मों में भी गाने गाए थे।
नरेंद्र चंचल की बायोग्राफी भी आई थी जिसका नाम मिडनाइड सिंगर है। उन्होंने अपनी बायोग्राफी में अपने सफर के बारे में सब कुछ लिखा था। नरेंद्र चंचल हर साल 29 दिसंबर को वैष्णों देवी भी जरूर जाया करते थे लेकिन इस साल वे नहीं जा सके। वहां जाकर वे कार्यक्रम भी करते थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |