/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/21/neeta-mehta-became-sanyasin-1679389805.png)
नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस रह चुकी है जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर राज करते हुए लाखों लोगों के दिल जीते हैं. लेकिन कोई एक्टिंग में लगातार जारी रही तो कोई एक्टिंग छोड़कर आध्यात्म की राह पकडकर साध्वी बन गई। इन एक्ट्रेस द्वारा अचानक से लिए गए ऐसे फैसलों की वजह से फैन्स को भी करारे झटके लगते हैं. ऐसा झटका विनोद खन्ना ने दिया था जो फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर संन्यासी बनने चले गए थे। हालांकि, बाद में वो वापस लौट आए। यहां हम आपको एक ऐसी हीरोइन के बारे में बता जा रहे हैं, जिसने 70 और 80 के दशक के दौर में बॉलीवुड में तहलका मचा कर रख दिया था। क्योंकि वो उस वक्त की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार थीं। हालांकि, बाद में वो साध्वी बन गईं। ये एक्ट्रेस नीता मेहता हैं। जी हां, ये वो ही नीता मेहता हैं जो एक्टर संजीव कुमार से प्यार करती थी और शादी करने वाली थीं। लेकिन नीता मेहता एक्टिंग छोड़कर साध्वी क्यों बनीं? यह एक्ट्रेस परिवार से बगावत करके फिल्मों में आई थी, लेकिन बाद में उसी ने सबकुछ त्याग दिया, अब नीता मेहता कहां और किस हाल में हैं? तो आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ-
यह भी पढ़ें- मॉडल की नृशंस हत्या से मची सनसनी, सूप के बर्तन में मिले शरीर के टुकड़े
गुजराती परिवार में हुआ था जन्म
नीता मेहता का जन्म 1956 में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता एक वकील और मां डॉक्टर रही थीं। परिवार में फिल्मी माहौल बिल्कुल भी नहीं था। लेकिन नीता मेहता ने तो हीरोइन बनने की सोची। नीता मेहता की दिलचस्पी पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं थी। वह तो एक्ट्रेस ही बनना चाहती थीं। नीता मेहता पर हीरोइन बनने का जुनून इस कदर सवार था कि वह अपने परिवार के खिलाफ ही चली गई थीं।
पहला ब्रेक और यादगार फिल्में
नीता ने मुंबई के एक स्कूल से पढ़ाई की और फिर पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले लिया। यहां से 2 साल कोर्स करने के बाद नीता मेहता को फिल्मों में बड़ी आसानी से ब्रेक मिल गया। उनकी पहली फिल्म पोंगा पंडित थी, जो 1975 में आई थी। इस फिल्म में नीता मेहता के ऑपोजिट रणधीर कपूर थे। नीता ने इसके बाद ईंट का जवाब पत्थर, मंगल पांडे, ये है जिंदगी, आखिरी इंसाफ, कामचोर, श्रिश्ता कागज का, जानी दुश्मन, हीरो, और सल्तनत समेत कई फिल्मों में काम किया।
संजीव कुमार से प्यार, शादी की बात
नीता मेहता ने संजीव कुमार के साथ खूब काम किया। संजीव कुमार के साथ नीता मेहता ने चार-पांच फिल्में की थीं। साथ काम करते-करते नीता मेहता और संजीव कुमार एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन संजीव कुमार की एक शर्त ने मामला बिगाड़ दिया।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की इस खूबसूरत हसीना का प्राइवेट MMS हुआ लीक, इंटरनेट पर मच गई सनसनी
ऐसे बनी साध्वी
आपको बता दें कि नीता मेहता ने अपने यूट्यूब चौनल पर यह बताया है कि गुरु मां आनंदमयी की वजह से वो साध्वी बनीं और उन पर एक किताब भी लिखी है। नीता के मुताबिक, उन्हें साध्वी बनने में 30-40 साल लगे। वह हमेशा से ही गुरु मां आनंदमयी से प्रभावित थीं। नीता मेहता का परिवार भी गुरु मां आनंदमयी का फॉलोअर रहा। वह बचपन से ही उनके आश्रम जाती थीं। नीता मेहता यानी स्वामी नित्यानंद गिरी अब सिर्फ सात्विक खाना ही खाती हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |