बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Bollywood actor Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कभी भी शर्माते नहीं हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ वक्त पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  मालदीव गए थे। जहां दोनों ने साथ ही वेकेशन मनाया और फैंस के लिए खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें साझा कीं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को उनके उम्र के अंतर को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है। इसकी वजह है कि दोनों के बीच उम्र का काफी गैप है। अक्सर सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को अपनी उम्र से बड़ी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ रिलेशनशिप को लेकर ट्रोर्ल्स का सामना करना पड़ता है।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की उम्र 48 साल की हो गई और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अभी 36 साल के हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि उन्हें उम्र की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि उम्र के बीच के अंतर का इस्तेमाल किसी रिश्ते को प्रासंगिक बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)  ने यह भी कहा कि ट्रोलिंग को महत्व नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह 'बस बहुत शोर' है। अर्जुन उम्र में मलाइका से 12 साल छोटे हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जाता है। अर्जुन कपूर ने कहा, मुझे लगता है कि मीडिया ही लोगों के कमेंट्स पर ज्यादा ध्यान देती है। हम तो 90 फीसदी कमेंट्स देखते तक नहीं हैं। इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व देने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें से ज्यादातर फर्जी है। ट्रोल करने वाले वही लोग है, जो मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरे जाते हैं। इसलिए आप उन पर विश्वास नहीं कर सकते हैं।