/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/12/yy-1634029852.jpg)
भारत में कई जगहों पर माताओं के मंदिर है और हर मंदिर की अपनी एक कहानी है। मंदिरों में कई तरह के चमत्कार देखने को मिलते हैं। खास बात तो यह है कि मंदिर में मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है। इसी तरह से हर मनोकामना पूरी करने का एक माता का मंदिर जो कि बिहार में रोहतास जिले के सासाराम स्थित है। यहां मां ताराचंडी (Maa Tarachandi) की मंदिर है जिसके लिए कहा जाता है कि यहां पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।
बता दें कि सासाराम से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर कैमूर पहाड़ी की गुफा में मां ताराचंडी (Maa Tarachandi) का मंदिर है। इस मंदिर के आस-पास पहाड़, झरने एवं अन्य जल स्रोत हैं। यह मंदिर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक मानी जाती है। मनोकामनाएं पूरी होने की लालसा में दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं।
यहां नवरात्र में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि यहां आने वालों की हर मनोकामना माता रानी पूरी करती हैं इसलिए लोग इसे मनोकामना सिद्धी देवी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस स्थल पर माता सती (Maata satee) की दाहिनी आंख गिरी थी।
पौराणिक मान्यता में जिग्र किया गया है कि भगवान शंकर (Lord Shankar) जब अपनी पत्नी सती (Maata satee) के मृत शरीर को लेकर तीनों लोकों में घूम रहे थे तब संपूर्ण सृष्टि भयाकूल हो गयी थीं तभी देवताओं के अनुरोध पर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को खंडित किया था। जहां-जहां सती के शरीर का खंड गिरा उसे शक्तिपीठ माना गया। सासाराम का ताराचंडी (Maa Tarachandi) मंदिर भी उन्हीं शक्तिपीठों में से एक है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |