यह महीना कुछ राशियों के लिए बहुत ही खास होने वाला है। ग्रहों के राशियों के परिवर्तन फूटे भाग्य संवरने वाले हैं। आर्थिक तंगी पैसों की कमी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा से दूर होने वाले हैं। ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार 8 दिसंबर को शुक्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव (Venus) मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। बता दें कि इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं...
मेष राशि (Aries)-

    मेष राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा।
    इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
    सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
    परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
    सेहत अच्छी रहेगी।
    वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है।
    मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा।
    दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)-

    इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा।
    आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
    नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
    काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
    सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
    धन- लाभ होगा।
    वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)-

    कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर किसी वरदान से कम नहीं है।
    गोचर काल में अचानक धन लाभ हो सकता है।
    नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
    आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
    आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
    जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
    पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।