/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/18/happy3-1631939967.jpg)
कुछ लोगों पर देवता बहुत ही ज्यादा मेहरबान रहते हैं। आगे से आगे उसके काम बनाते हैं। बिगड़ने से पहले सवांर देते हैं। इनको हम बहुत ही लकी लोग मानते हैं। लेकिन बता दें कि इस समय कुछ राशियों पर बुध देव और शुक्र देव की विशेष कृपा बरस रही है। अभी शुक्र को विशेष स्थान प्राप्त है।
जानकारी के लिए बता दें कि शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को ज्योतिष में बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातकों पर शुक्र देव और बुध देव की विशेष कृपा बरस रही है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
धनु राशि (sagittarius)-
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य लाभ होगा।
मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
बुध और शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पडे़गी।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |