/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/02/21/Weekly-horoscope-1645412365.jpg)
मेष (21 मार्च-20 अप्रैल तक जन्मे व्यक्ति)
मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। सप्ताह के प्रारंभ में परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है।
वृष (21 अप्रैल से 20 मई)
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आत्म संयत रहने के प्रयास करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़े : Aaj ka Rashifal 10 अक्टूबर: इन राशि वालों का समय बहुत ख़राब, इन लोगों के बनेंगे बड़े काम
मिथुन (21 मई से 21 जून तक जन्मे व्यक्ति)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के साधन भी बन सकते हैं।
कर्क (22 जून से 23 जुलाई)
आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।
यह भी पढ़े : धनतेरस से शनिदेव होंगे मार्गी, इन राशि वालों का भाग्योदय होना तय, जानिए आपका राशिफल
सिंह (24 जुलाई-22 अगस्त)
संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता का सान्निध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए भाई-बहिनों का सहयोग मिल सकता है। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर)
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फिर भी संयत रहें। पिता का साथ मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।
यह भी पढ़े : Solar Eclipse 2022 Effect: सूर्य ग्रहण के दिन इन राशि वाले लोग रहें सावधान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर)
मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता तथा आय में कमी हो सकती है। आय के साधन बन सकते हैं।
वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर)
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग का मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर (22 दिसंबर से 19 फरवरी)
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु अति उत्साही होने से बचें। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
यह भी पढ़े : 2023 तक इन राशियों पर विशेष मेहरबान रहेंगे राहु, नौकरी में मिलेगी शानदार सफलता
कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी)
वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नाकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में विदेश में नियुक्ति हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे।
मीन (19 फरवरी से 20 मार्च)
मन में शान्ति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |