/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/05/image-1625503467.jpg)
यह महीना बहुत ही खास है क्योंकि इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं जिसका फायदा राशियों के जातकों को मिलने वाला है। ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार शु्क्र ग्रह (venus transit) भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से सभी राशियां प्रभावित होंगी। खास असर इन राशियों पर देखने को मिलेगा.....
मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के लिए शुक्र का मकर राशि में प्रवेश शुभ साबित होगा।
इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सेहत अच्छी रहेगी।
वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है।
मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
नया कार्य शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है।
वृषभ राशि (Taurus)-
इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा।
आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
धन- लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ नहीं कहा जा सकता है।
धन- हानि हो सकती है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
इस समय नया काम शुरू करने से नुकसान हो सकता है।
व्यापार में किसी पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कर्क राशि (Crab)-
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस समय धन- खर्च सोच-समझकर ही करें।
संतान पक्ष से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
परिवार के साथ समय व्यतीत करें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |