ग्रहों ने फेरबदल कर लिया है। इसका सीधा प्रभाव लोगों की राशियों पर पड़ेगा।  हाल ही में ग्रह का शुक्र वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिषों के मुताबिक मिथुन राशि में शुक्र 22 जून तक रहेंगे। जैसे कि हम जानते हैं कि शुक्र को आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।

शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को 22 जून तक शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। इन राशियों में मेष राशि शामिल हैं जिसमें शुक्र के मिथुन राशि में जाने से मेष राशि के जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


शुक्र ग्रह का मिथुन राशि विराजमान होने से मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। शुक्र इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। विवाह के योग भी बन रहे हैं। प्रेमी का साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। इसी तरह से तुला राशि की बात करें तो तुला राशि वाले जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस समय कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।