हर ग्रह का अपना एक स्वभाव होता है। इसी तरह से शुक्र ग्रह (Venus) की बात करें तो यह ग्रह सौंदर्य, कला और प्रेम के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार बात करें तो अभी के समय में शुक्र (Venus) मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। शुक्र इन दिनों मकर राशि में संचार कर रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा होने वाला है। इन राशियों में शामिल हैं....


मेष (Aries)- मेष राशि वालों के दशम भाव में शुक्र उल्टी चाल चल रहे हैं। इस दौरान आप लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे।
कन्या (Virgo)- शुक्र ग्रह आपके पंचम भाव में वक्री गति में हैं। इसलिए आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को लाभ होगा। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। कन्या राशि वालों की लव लाइफ में भी रोमांस की अधिकता हो सकती है।
तुला (Libra)- शुक्र की वक्री गति आपके चतुर्थ भाव में होगी। इस दौरान आपके माता-पिता से संबंध बेहतर होंगे। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। भवन व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आलस से बचें।