/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/20/a-1611123106.jpg)
वृषभ राशि
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं और मन का कारक चंद्रमा, वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। वृषभ राशि कालपुरुष की द्वितीय राशि हैं, जिससे इस राशि को वाणी और परिवार का कारक कहा जाता हैं। ऐसे जातकों का रंग गोरा या गेहुंआ होता हैं। ऐसे लोग बहुत ही सहनशील और सौम्य स्वभाव के होते हैं।
ये लोग वैसे तो किसी की अधिक परवाह नहीं करते हैं, लेकिन इनको कोई छेड़े या परेशान करें तो ये लोग उन्हें कभी माफ नहीं करते हैं। ये लोग वैभव व विलासिता भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को खुशबु और भौतिक सुख से बहुत प्रेम होता हैं।
यह बहुत ही भावुक होते हैं और सभी को बहुत जल्दी अपना भी समझ लेते हैं। वृषभ राशि वाले कभी-कभी आलसी और कामचोर भी बन जाते हैं। यही नकारात्मकता इनको आगे बढ़ने से भी रोकती हैं। वृषभ राशि पर 2021 में वर्ष भर राहु का गोचर बना रहेगा, जिससे इस राशि वाले इस वर्ष कुछ भ्रम सा महसूस करेंगे और अपने निर्णय को बार-बार बदलेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |