/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/08/01-1610102725.jpg)
आज शनिवार है। शनिवार सूर्य पूत्र शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने से जीवन के दोष और समस्याएं दूर होती है। इस दिन शनि देव की पूजा- अर्चना करने से कर्मफल अच्छा मिलता है। शनिदेव को कर्मफल दाता भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है शनि देव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।
ज्योतिष के अनुसार शनिदेव की बुरी दृष्टि पड़ने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अच्छा मन रखें और अच्छा कर्म करें। जैसा कर्म करोगे वैसे फल मिलेगा। शनिदेव के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है।
तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशि है। शनिदेव इस राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। तुला राशि के जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं।
कुंभ राशि पर शनिदेव का आर्शीवाद हमेशा बना रहता है। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के जातकों का स्वभाव काफी सरल होता है। इस राशि के जातक गरीबों और असहायों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
मकर राशि के स्वामी शनिदेव ही हैं। इन राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। शनिदेव की कृपा से मकर राशि के जातकों को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातक बहुत अधिक भाग्यशाली होते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |