/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/21/astro-10-1621575243.jpg)
मेष- आज मेष राशिवालों को राजसत्ता पक्ष का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है। जीवनसाथी थोड़ा अक्रामक हो सकते हैं। इस वजह से थोड़ी नीरसता हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ- आज वृषभ राशिवालों को शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
मिथुन- आज मिथुन राशिवालों को विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापार और प्रेम बहुत अच्छी स्थिति में चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
कर्क- आज कर्क राशिवालों को स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। विद्यार्थी कोई नई शुरुआत न करें। पढ़ाई-लिखाई में कोई नई शुरुआत एक-दो दिन बाद ही करें। अभी महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक दें।
सिंह- आज सिंह राशिवालों को घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है।
कन्या- आज कन्या राशिवालों को पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में जो भी शुरुआत करना चाहते हैं, कर दें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है।
तुला- आज तुला राशिवालों को स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। राजसत्ता पक्ष का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अक्रामकता पर थोड़ा काबू रखें। पूंजी निवेश अभी न करें।
वृश्चिक- आज वृश्चिक राशिवालों को सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अद्भुत है। बस अपने से बड़ों का अपमान न करें। उनका ख्याल करें क्योंकि उनके क्रोध के शिकार हो सकते हैं।
धनु- आज धनु राशिवालों को चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। चीजों को बढ़ाकर सोचेंगे जिससे मन खराब हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
मकर- आज मकर राशिवालों को शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक लाभ, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-व्यापार अद्भुत है। मसूर की दाल दान करें। अच्छा होगा।
कुंभ- आज कुंभ राशिवालों को स्थिति अच्छी है। राजनीतिक लाभ हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब बहुत बढ़िया है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |