मेष (Aries)- आज मेष राशिवाले शत्रुजयी बने रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। व्‍यापारिक स्थिति काफी अच्‍छी होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवाले भावनाएं उमड़ी रहेंगी। इमोशनल बने रहेंगे। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नई और अच्‍छी स्थिति दिख रही है।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवाले बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। अवसाद की स्थिति आ सकती है। प्रेम में एक निराशाजनक बात रहेगी। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी।
कर्क (Cancer)- आज कर्क राशिवालों का पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक लाभ की ओर जा रहे हैं। कुछ निवेश भी कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव खत्म होगा।
सिंह (Lions)- आज सिंह राशिवालों के बड़े शुभ दिन दिख रहे हैं। आपके जीवन में खुश करने वाली स्थिति बनेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक जीवन जी रहे हैं। व्‍यापारिक क्षेत्र में कुछ सकारात्‍मक स्थिति बनी हुई है। धन का आवक बना हुआ है।
कन्‍या (Virgo)- आज कन्या राशिवाले सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से नई स्थिति बन रही है। खर्चों में अधिकता रहेगी।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों के चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा दबाव महसूस करेगा। आर्थिक और सामाजिक मामलों में।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आर्थिक सम्‍प‍न्‍नता की ओर बढ़ेंगे। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय की सोच रहे हैं, तो पिताजी की सलाह करके ही फैसला लें।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवालों का शुभ समय है। निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। व्‍यापार की गलियों में कुछ नई स्थिति बन रही है। राजनैतिक लाभ मिल रहा है। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल रहा है।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों का स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया है। व्‍यापार थोड़ा सा रूका हुआ है। भाग्‍य साथ दे रहा है। भाग्‍यवश भी कुछ अच्‍छी स्थिति बनेगी। बहुत जल्‍द व्‍यापार भी दौड़ पड़ेगा।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवालों की परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। बस एक-दो दिन की बात है।