मेष (Aries)- आज मेष राशिवाले स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। मान-सम्‍मान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है।
वृषभ (Taurus)-  आज वृषभ राशिवालों की परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवालों के जीवनसाथी के लिए समय सही नहीं है। आपस में तकरार की आशंका है। व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। जो चल रहा है चलने दें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें।
कर्क (Cancer)- आज कर्क राशिवाले शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। भगवान शिव की अराधना करते रहें। मन में निराशा और असंतोष रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवाले भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कन्‍या (Virgo)- आज कन्या राशिवालों के भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। बचकर पार करें। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवाले किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। जो सोच रहे हैं उसे कार्यरूप दें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवाले पूंजी निवेश अभी रोक दें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से भी परिपूर्ण रहेंगे, परंतु संयत भी रहें।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवालों को शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों का व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय है। मां काली की अराधना करते रहें। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु अति उत्साही होने से बचें।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवाले शासन-सत्‍ता पक्ष में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। राजनी‍तिक मध्‍यम समय रहेगा। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें।