/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/13/image-1626174386.jpg)
मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों के जीवनसाथी के साथ ड्राइनेस बनी हुई है। एक तरह की दूरी बनी हुई है। सामंजस्य की कमी है। मन परेशान रह रहा है। बच्चों की सेहत की स्थिति मन को परेशान कर रही है।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवालों के खुशहाल जीवन बीत रहा है। बहुत अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की बहुत अच्छी स्थिति है। आर्थिक मामले दिनों दिन बहुत अच्छी स्थिति में चल रहे हैं।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवालों के कोर्ट-कचहरी में विजय, शासन-सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त है। व्यवसायिक स्थिति अच्छी, स्वास्थ्य और प्रेम की भी स्थिति अच्छी बनी हुई है।
कर्क (Cancer)- आज कर्क राशिवालों के मन पूजा-पाठ में लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा की भी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की ओर जाएंगे आप। यात्रा की भी स्थिति बनेगी।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवालों का अभी थोड़ा जोखिम वाला समय है। थोड़ा बचकर चलें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति अच्छी चल रही है।
कन्या (Virgo)- आज कन्या राशिवालों के जीवनसाथी का भरपूर साथ मिल रहा है। आनंद ले रहे हैं। छुट्टी सा महसूस कर रहे हैं।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों के शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। उनकी एक नहीं चल पाएगी। आपके सामने नतमस्तक हो जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। डिस्टर्बिंग समय है लेकिन अच्छा समय है।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवाले भावनाओं पर काबू रखें। अभी बहुत जल्दी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार की स्थिति ठीक कही जाएगी।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवालों के योजनाएं फलीभूत होंगी। बस कलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा है।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों के व्यवसायिक सफलता मिलने का योग बन रहा है। कुछ भी शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरू कर दें। व्यवसायिक रूप में।
कुंभ (Kumbha)- आज कुंभ राशिवालों के वाणी अनियंत्रित न होने पाए। पूंजी निवेश में रिस्क न लें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम और व्यापार की स्थिति भी पहले से अच्छी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |