/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/21/astro-8-1621575206.jpeg)
मेषः- आज मेष राशिवालों की स्थिति थोड़ी बेहतर होगी। प्रेम की स्थिति मध्यम और व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा बेहतर समय ये कहा जाएगा।
वृषभः- आज वृषभ राशिवालों का भाग्यवश कुछ काम बनेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय चलता रहेगा।
मिथुनः- आज मिथुन राशिवालों की परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे।
कर्कः- आज कर्क राशिवाले रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति थोड़ी बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे आप। हनुमान जी की अराधना करें।
सिंहः- आज सिंह राशिवालों का रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप आगे बढ़ने लगे हैं। कोई भी नीली वस्तुह का दान करें।
कन्याः- आज कन्या राशिवालों का मन अप्रसन्नआ रहेगा। बच्चों, उनकी सेहत और प्रेम की स्थिति को सोचकर मन परेशान रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप मध्यम गति से चलेंगे।
तुलाः- आज तुला राशिवालों का घरेलू सुख बाधित होगा। गृहकलह के शिकार होंगे। रक्तचाप अनियमित हो सकता है।स्वास्थ्य और व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
वृश्चिकः- आज वृश्चिक राशिवालों का पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यारपारिक दृष्टिकोण से यह अच्छा समय साबित हो सकता है।
धनुः- आज धनु राशिवालों की वाणी अनियंत्रित हो सकती है। रोजगार में तरक्की करेंगे। पूंजी निवेश अभी न करें। कुटुम्बी जनों से न उलझें।
मकरः- आज मकर राशिवालों को सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार आपका पहले से बेहतर दिख रहा है।
कुंभः- आज कुंभ राशिवालों का मन अप्रसन्न रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। कमी महसूस करेंगे। व्यापार सही चलेगा लेकिन ऐसा अनुभव नहीं करेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |