मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों को जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता की स्थिति दिख रही है। धन खर्च हो सकता है। आज कोई अप्रिय घटना आपके साथ घट सकती है।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवालों का मन परेशान रहेगा। खिन्‍नता का अनुभव करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवाले विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। मन थोड़ा खिन्‍न हो सकता है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
कर्क (Cancer)- आज कर्क राशिवालों के मां से मुलाकात संभव है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नई चुनौतियों के प्रति खुद को तैयार रखेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर धैर्य में कमी आ सकती है।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवालों का पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। पैसों के लेन-देन में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले लोग अपना काम समय से पूरा कर लेंगे।
कन्‍या (Virgo)- आज कन्या राशिवालों के आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी अनियंत्रित होने की वजह से थोड़ा सा तनाव भी पैदा हो सकता है। अभी निवेश से बचें। यात्रा का योग बन सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों के व्‍यापारिक और व्‍यवसायिक उत्‍थान होता दिख रहा है। आप नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों को मन खिन्‍न रहेगा। खर्च को लेकर मन परेशान हो सकता है। ज्‍यादा सोचने के शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में व्यर्थ वाद-विवाद से बचें।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवालों की मन प्रसन्‍न रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा का योग बनेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों के व्‍यापारिक संतुलन बनेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम नीरसता का शिकार रहेगा। बहुत-खराब या बहुत अच्‍छा नहीं होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। पारिवारिक कार्यों में मन लगेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवाले जोखिम से उबर चुके हैं। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अचानक धन लाभ से आपकी परेशानियां खत्म होंगी। मन अशांत रहेगा।