/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/21/astro-9-1621575226.jpg)
मेष (Aries)- मेष राशि वालों की अभी अच्छी स्थिति नहीं है। बचकर पार करना होगा। आर्थिक और पारिवारिक रिस्क न लें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। निवेश से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तु-तू, मैं-मैं से बचें।
वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों उर्जा का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नीरसता-सरसता में जूझते रहेंगे लेकिन राजसत्ता पक्ष का आपके तरफ रुझान या आशीर्वाद, नौकरी-चाकरी में इजाफा, व्यवसायिक लाभ दिख रहा है।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता पक्ष का आशीर्वाद मिलेगा। आंख या सिर में चोट न लगे, इसका ध्यान रखें।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। सरकारी तंत्र में शामिल लोगों के लिए अच्छा समय है। पढ़ने-लिखने वाले लोग कुछ अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए व्यवसाय की तरफ न देखें। संघर्ष के साथ आपका व्यवसाय चलता रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सही दिख रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर दिख रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्यवश कोई काम बनेगा। धीरे-धीरे आप अच्छे की ओर जा रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों अभी जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। मन खराब रहेगा। तन पर भी असर पड़ सकता है। बाकी गुरु का बदलाव आपके जीवन में कुछ सकारात्मक स्थिति लेकर आएगा लेकिन फिलहाल चंद्रमा और राहु अष्टम भाव में एक दिन तो खराब करेगा ही।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। बचाव पक्ष कमजोर है इसलिए कोई रिस्क न लें।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों स्थिति अच्छी है। किसी नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। भाई, बहन और मित्रों का साथ होगा। सब लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों अद्भुत समय आ गया है। शब्द साधक की तरह चलेंगे आप। धन का आगमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। अच्छे लोगों से जुड़ाव होगा। महत्वपूर्ण निर्णय एक दिन के लिए टाल दें।
कुंभ (Aquarius)- मेष राशि वालों सुकुमरता बनी रहेगी। जीवन में आगे बढ़ते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। कोई समस्या की बात नहीं है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |