/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/01/horoscope-1614572949.jpg)
मेषः- आज मेष राशिवाले जोखिम से उबर चुके हैं। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से बेहतर है। भाग्य साथ देगा।
वृषभः- आज वृषभ राशिवालों का जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। फिर भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें।
मिथुनः- आज मिथुन राशिवालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-व्यापार की अच्छी स्थिति है।
कर्कः- आज कर्क राशिवालों की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है। स्वास्थ्य थोडा़ डिस्टर्बिंग रहेगा लेकिन कोई बड़ी परेशानी की बात नहीं है। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है।
सिंहः- आज सिंह राशिवाले भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य बढ़िया, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
कन्याः- आज कन्या राशिवालों के भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है लेकिन गृहकलह के भी शिकार हो सकते हैं। प्रेम पहले से बेहतर, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करें।
तुलाः- आज तुला राशिवाले पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी, स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है।
वृश्चिकः- आज वृश्चिक राशिवाले सही स्थिति है। बस वाणी को अनियंत्रित न होने दें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहें।
धनुः- आज धनु राशिवाले सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। पहले से बेहतर समय है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी है।
मकरः- आज मकर राशिवाले चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च को लेकर खासकर थोड़ा आर्थिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्यापार पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभः- आज कुंभ राशिवाले आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |