
मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों के रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवालों के व्यापार में लाभ, पैतृक सम्पत्ति में इजाफा, कोर्ट-कचहरी में विजय और राजनैतिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा चल रहा है।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवालों के परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। यात्रा में लाभ होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम भी मध्यम है। संतान पक्ष पर ध्यान दें।
कर्क (Carb)- आज कर्क राशिवालों के अभी थोड़ा मध्यम समय है। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी है। भगवान शिव की अराधना करते रहें। उनका जलाभिेषेक करें।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवालों की स्वास्थ्य की अच्छी स्थिति है। बहुत जल्द प्रेम और संतान की भी अच्छी स्थिति हो जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं आप। कुछ नई व्यापारिक स्थिति भी बन सकती है।
कन्या (vigro)- आज कन्या राशिवालों के शत्रु शमन संभव है लेकिन शत्रु पराभव भी संभव है। कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों के भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम है। रक्तचाप पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी चल रही है।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों के पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति भी अच्छी कही जाएगी। लेकिन प्रेम और संतान अभी मध्यम है लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए। इसके बाद बहुत अच्छी स्थिति आ जाएगी।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवालों के स्वास्थ्य भी अच्छा होने वाला है। बस एक दिन संभाल लें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। धैर्य के साथ काम लें। आने वाला वक्त आपका है।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार अभी मध्यम है लेकिन बहुत जल्द बहुत अच्छा होने वाला है।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवालों के ऊर्जा कम महसूस करेंगे लेकिन सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान का पक्ष मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |