
मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन थोड़ा रक्तचाप अनियमित हो सकता है। इसका ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवालों का पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। नए व्यवसाय से सम्बन्धित कुछ चीजें शुरू हो सकती हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवालों का लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी दिख रही है। अभी किसी को देने से बचें। थोड़ा इंतजार कर लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है।
कर्क (Cancer)- आज कर्क राशिवाले उर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार , प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर एक अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है। अपनों का पूरा-पूरा साथ भी दिख रहा है।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवालों का स्वास्थ्य के मामले में सुधार की स्थिति है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।
कन्या (Virgo)- आज कन्या राशिवालों का स्वास्थ्य मध्यम है। थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा आपमें। प्रेम की स्थिति ठीक चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक हैं।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों का स्वास्थ्य बहुत बढ़िया चल रहा है। रोजगार में तरक्की भी कर रहे हैं लेकिन कुछ अपने लोग कुछ ऐसी बातें कर रहे हैं या सुनने में आ रहा है जिससे आपका मन थोड़ा खराब रहेगा। प्रेम और व्यापार सही चल रहा है।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों का भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धीरे-धीरे अच्छी शुरुआत हो जाएगी आपकी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम मध्यम है। व्यापार अच्छा है।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवाले स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों का जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवालों का स्थिति ठीक है। कोई परेशानी की बात नहीं है। थोड़ा डिस्टर्ब हो सकते हैं लेकिन आप संभाल लेंगे। निजात पा जाएंगे। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |