/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/21/astro-9-1621575226.jpg)
मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों का अभी जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान के मामले में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क न लीजिएगा। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवालों स्वास्थ्य और प्रेम से सम्बन्धित कोई रिस्क न लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। लग्नेश केतु के साथ और पंचमेश वक्री हैं। इस कारण थोड़ी सावधानी बरतनी है।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवालों का लग्नेश वक्री हैं। बचाव पक्ष कमजोर है। प्रेम और संतान के मालिक शुक्र, केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। यह कदापि ठीक नहीं है। इस पर आपको ध्यान रखना है। व्यापार की स्थिति आपकी ठीक रहेगी। कोई खास समस्या नहीं दिख रही है। फिर भी सावधानी बरतनी है।
कर्क (Cance)- आज कर्क राशिवालों की शारीरिक स्थिति थोड़ी सी मध्यम है। आपके लग्नेश नीच के होकर केतु और नीच के होकर शुक्र और केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति आपकी सही चल रही है।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवालों स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। पंचमेश के वक्री होने के कारण प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी नहीं है। ध्यान दें। व्यापार आपका सही चलता रहेगा।
कन्या (Virgo)- आज कन्या राशिवालों स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लग्नेश वक्री हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति लगभग सही रहेगी। फिर भी प्रेम, प्रेम के स्वास्थ्य, संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों स्वास्थ्य कतई ठीक नहीं है। बहुत ध्यान देने की जरूरत है। घाव, फोड़ा हो सकता है। शरीर में रिएक्शन हो सकता है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों लग्न में नीच का चंद्रमा शुक्र और केतु के साथ संयोग कर रहा है। ध्यान देकर चलें। अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवालों स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम दिख रही है। प्रेम और व्यापार बिल्कुल ठीक दिख रही है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे आप।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवालों स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और संतान मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं लेकिन कोर्ट-कचहरी से बचें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |