/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/21/Astro-7-1621575185.jpg)
मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों का उर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। आत्मबल भी साथ देगा लेकिन परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं हैं। आपका पंचमेश, लग्नेश दोनों ही अष्टम भाव में बैठे हैं।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवालों का मन परेशान रहेगा। ज्यादा और नकारात्मक सोच के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम और संतान का साथ होगा। व्यापार पहले से काफी बेहतर है। पीली वस्तु का दान करते रहें।मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवालों का आय में आशातीत सफलता मिलेगी। मन भी संकुल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी बेहतर है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।कर्क (Cancer)- आज कर्क राशिवालों का व्यापार में वृद्धि हो रही है। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। राजनीतिक लाभ होगा। आपका भी स्वास्थ्य ठीक है। पिता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवालों की परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा में लाभ हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है और प्रेम-व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।
कन्या (Virgo)- आज कन्या राशिवालों का जोखिम भरा समय है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई चांस न लीजिएगा। नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति ठीक है। नयापन की तरफ चल रहे हैं। व्यापार भी ठीक चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।तुला (Libra)- आज तुला राशिवाले रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पति-पत्नी का विवाद सुलझेगा। प्रेम-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों के शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा। प्रेम का साथ होगा।
धनु (sagittarius)- आज धनु राशिवालों का क्रोध पर काबू रखें। संतान, प्रेम का साथ होगा लेकिन भावुकता में कुछ गड़बड़ हो सकती है। मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों के भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवालों का घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। व्यवसायिक सफलता का समय है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |