
मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों के लिए सुनहरा अवसर है। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन एक नहीं चल पाएगी। स्वयं नतमस्तक होंगे। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भावुकता में गलत निर्णय ले सकते हैं। तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। सेहत पर ध्यान रखें।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवाले प्रेम में न उलझें। गृहकलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी, व्यापारिक लाभ हो सकता है। फिजूल के विवाद में ना फंसे, कलह से बचें। सेहत पर ध्यान रखें। व्यापार सही चल रहा है।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवालों के पैतृक संपत्ति की स्थिति अच्छी है। प्रेम में थोड़ा सा मनमुटाव, तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। नवव्यवसाय का आगमन हो सकता है। व्यवसायिक सम्बन्ध्ा आगे चलकर लाभ पहुंचाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम है।
कर्क (Cancer)- आज कर्क राशिवाले अपनी वाणी नियंत्रिण रखें। प्रेम में दूरी, थोड़ी सी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। अभी आपका व्यापार और स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में चल रहा है। पूंजी निवेश अभी न करें। धन का आगमन बढ़ेगा।
सिंह (Lion)- आज सिंह राशिवालों को प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। कुछ नयापन दिख रहा है सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। रोजगार में तरक्की करेंगे।
कन्या (Virgo)- आज कन्या राशिवाले सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन चिंतित रहेगा, व्यथित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों को राजसत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। आपका मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्च से मन परेशान रहेगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक सफलता का समय है।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों प्रेम और व्यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा। सुखद समय कहा जाएगा। स्थिति बहुत अच्छी होगी।
धनु (sagittarius)- आज धनु राशिवालों को यात्रा में लाभ होगा। मन धार्मिक बना रहेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और व्यापार काफी बेहतर स्थिति में चल रहा है।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों के जोखिम बना हुआ है। व्यापारिक जोखिम बना हुआ है। बाकी सब ठीक-ठाक होता रहेगा। भाग्य साथ देने लगा है। व्यापार और व्यवसाय मध्यम दिख रहा है।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवाले रोजगार में तरक्की करेंगे। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नवव्यापार का आगमन हो सकता है। व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |