
मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों का डिस्टर्बिंग दिन है। मन परेशान रहेगा लेकिन शत्रुओं पर विजय पाएंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थ्िाति ध्यान देने योग्य है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवालों भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवालों भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य काफी बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। घरेलू कलह से बचें।
कर्क (Cancer)- आज कर्क राशिवालों पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक लाभ होगा। यदि व्यवसायिक स्तर पर कुछ शुरुआत करना चाहते हैं तो कर दें। अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थ्िाति भी काफी अच्छी है।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवालों कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी है।
कन्या (Virgo)- आज कन्या राशिवाले सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार है। पराक्रमी बने हुए हैं। राजसत्ता पक्ष का सहयोग है। प्रेम में नयापन होगा।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों का मन चिंतित रहेगा। चीजों को और बढ़ा-चढ़ाकर चिंतित हो जाएंगे आप। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी सही है। खर्च की अधिकता परेशान करेगी।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों को आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, व्यापार, संतान सब बहुत बढ़िया है। हरी वस्तु का दान करते रहें और अच्छा होगा।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवालों को राजनीतिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पैतृक स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों के भाग्यवश कुछ काम सुधरेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यवसायिक स्तर पर चीजें धीरे-धीरे सुधरेंगे और बहुत अच्छी हो जाएंगी। प्रेम की स्थिति भी थोड़ी दूरी के साथ अच्छी है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवाले भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। ऐसे तो विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। लिखने-पढ़ने की कुछ शुरुआत करना चाहते हैं तो अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |