
मेषः- आज मेष राशिवाले जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
वृषभः- आज वृषभ राशिवाले रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी।
मिथुनः- आज मिथुन राशिवालों का भाग्यवश कुछ काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। पूजा में मन लगेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
कर्क- आज कर्क राशिवालों का जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो चुकी हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार भी मध्यम चलेगा।
सिंहः- आज सिंह राशिवाले रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शुभ, रंगीन और मजेदार समय है।
कन्याः- आज कन्या राशिवाले शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रोग से निजात मिलेगी। प्रेम और व्यापार सही दिशा में चल पड़ेगा।
तुलाः- आज तुला राशिवाले भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लेखकों और कवियों के लिए अच्छा समय है। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है लेकिन प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है।
वृश्चिकः- आज वृश्चिक राशिवाले भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करेंगे। रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप अच्छे चल रहे हैं।
धनुः- आज धनु राशिवालों का पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा।
मकरः- आज मकर राशिवाले धन लाभ होगा। जीवन यापन की अच्छी स्थिति होगी। निवेश से बचना चाहिए आपको। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम, व्यापार बढ़िया है।
कुंभः- आज कुंभ राशिवाले ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता भी रहेगी। जीवन एक अच्छे दौर की तरफ जा रहा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं न हो। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। रोजी रोजगार में तरक्की करते दिख रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |