/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/06/rashifal-1609933166.jpg)
मेषः- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे और माता का ध्यान रखें। क्रोध अधिकता रहेगा इसलिए बातचीत में सन्तुलित बनाए रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
वृषः- कुछ समय से चल रहे तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा रहेंगी। आय के भी नए स्रोत बनने की संभावना है। संतान की वजह से भी कोई चिंता रह सकती है। व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।
मिथुनः- आत्मविश्वास में कमी रहेगी साथ ही धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता इसलिए सेहत का ध्यान रखें। अज्ञात भय रहेगा। धनाभाव की स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है।
कर्कः- सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आज कृषि आधारित वस्तुओं से लाभ होने की संभावना हैं। भविष्य के लिए धन का निवेश करने का उत्तम समय है।
सिंहः- भ्रम रहेगें, धन का निवेश करने से पहले विचार करें। जल्दबाजी में निवेश करने से हानि हो सकती है।
कन्या
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)
तुलाः- मन की बात सुने। दूसरों की सलाह लेने से बेहतर होगा कि स्वयं के अध्ययन और ज्ञान से किसी नतीजे पर पहुंचे।
वृश्चिकः- किसी के कहने में न आएं, प्रतिद्वंदी आप पर नजर रखे हुए हैं इसलिए रणनीति का खुलासा न करें।
धनुः- आत्मविश्वास में कमी रहेगी इसलिए आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय होने की आशंका है तो स्वास्थ्या के प्रति सचेत रहें। मन अशान्त रहेगा।
मकरः- आज 90% भाग्य का साथ आपकी राशि में कर्म प्रधान है। अगर आप कर्म करते हैं तो तभी आपको अपने भाग्य का फल मिलेगा। पूर्व में जो आपने कार्य किए थे आज उनमें भी वृद्धि होगी और उनके सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। परीक्षा परिणाम हित में होने की आशंका है। मानसिक तनाव कम होगा।
कुंभः- प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ कार्य संपन्न होंगे। पुराने मुद्दे पर भाइयों के साथ कुछ विवाद होने संभावना बन रही है। सावधानी से काम लेंगे और दूसरों के झमेले में हस्तक्षेप ही ना करें। व्यवसाय में काम अब गति पकड़ेंगे। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें।
मीनः- संयत रहें और क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता और आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्न रहेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |