/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/21/astro-10-1621575243.jpg)
मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों को कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। बचकर पार करें। पैतृक संपत्ति में कोई विवाद हो सकता है। सीने में विकार की आशंका है।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवालों के यात्रा में कष्ट की आशंका है। सम्मान पर आंच आ सकती है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी।
मिथुन (Gemini)- आज मिथुन राशिवालों के जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें।
कर्क (Cancer)- आज कर्क राशिवालों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। व्यापार और नौकरी में विवाद संभव है।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवालों स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन एक नहीं चल पाएगी। दबदबा आपका बना रहेगा।
कन्या (Virgo)- आज कन्या राशिवालों का मन परेशान रहेगा। भ्रमित रहेंगे। अवसाद सा फील करेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में परेशानी या तू-तू, मैं-मैं का संकेत है।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों घरेलू सुख बाधित रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में थोड़ी परेशानी होगी। आपको भी स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों का पराक्रम रंग लाएगा। अपनों के साथ से आगे बढ़ेंगे। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवालों को आर्थिक हानि का संकेत है। कुटुम्बीजनों को लेकर मन परेशान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों के स्वास्थ्य और ऊर्जा का स्तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रहे हैं।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवालों का मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य से भी थोड़ी परेशानी रहेगी। आर्थिक मामले ठीक रहेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |