
मेष (Aries)- आज मेष राशिवालों के सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्रोध पर काबू रखें। खासकर व्यापारिक और जीवनसाथी के मामले में। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। सामंजस्य बना रहेगा लेकिन ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृषभ (Taurus)- आज वृषभ राशिवालों का मन परेशान रहेगा। कुछ अकारण भय भी बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है।
कर्क (Carb)- आज कर्क राशिवालों की प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। राजनीतिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। घर में कुछ कलह हो सकती है।
सिंह (Leo)- आज सिंह राशिवालों का ऊर्जा का स्तर थोड़ा घटा रहेगा। भाग्य साथ देगा। निर्णय भी अच्छा लेंगे आप। सारी स्थिति अच्छी है। थोड़ा ऊर्जावान रहने के लिए कुछ उपाय करें।
कन्या (Virgo)- आज कन्या राशिवालों के स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति भी ठीक हो गई है। कोई रिस्क न लें। वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है।
तुला (Libra)- आज तुला राशिवालों के स्वास्थ्य अभी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। रोजगार में तरक्की, प्रेम-संतान का साथ, जीवनसाथी की स्थिति बड़ी अच्छी है। बस तबीयत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिक (Scorpio)- आज वृश्चिक राशिवालों के शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्टर्बिंग समय है। राजसत्ता पक्ष के कोपभाजन के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में भी थोड़ा सा मद्धिम लगेगा। उर्जा का स्तर कम लगेगा।
धनु (Sagittarius)- आज धनु राशिवाले स्वास्थ्य की स्थिति सुधार की ओर है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। बस क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है। संतान को भी क्रोध पर काबू रखने की शिक्षा दें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
मकर (Capricorn)- आज मकर राशिवालों के व्यापारिक लाभ हो रहा है। रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। संतान पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें।
कुंभ (Aquarius)- आज कुंभ राशिवालों को उर्जा कुछ कम लगेगी बाकी प्रेम, व्यापार, संतान सब कुछ बहुत अच्छा हो गया है। किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |