मेषः-आज मेष राशिवालों को स्वास्थ्य सम्बन्धी थोड़ी परेशानी रहेगी। नरम-गरम बना रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन पहुंचा नहीं पाएंगे। आपका दबदबा कायम रहेगा।


वृषभः- आज वृषभ राशिवालों को भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। अभी महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं।

मिथुनः- आज मिथुन राशिवालों के भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम में सुधार, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही है लेकिन कलह से बचें।

कर्कः- आज कर्क राशिवाले घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। प्रेम और व्यापार भी पहले से ठीक है। बस मानसिक चंचलता पर थोड़ा अंकुश जरूर लगाएं।

सिंहः- आज सिंह राशिवाले ध्यान दें वाणी अनियंत्रित न होने पाए। रुपए-पैसे जो आ रहे हैं उसे संचित करें। कहीं लेन-देन न करें।

कन्याःअ- आज कन्या राशिवालों के सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार अभी रुका हुआ रहेगा।

तुलाः- आज तुला राशिवालों को मानसिक चिंता सताएगी। खर्च से परेशान रहेंगे। बाकी ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम लेकिन कोई परेशानी नहीं है। व्यापार रुक-रुक कर चलेगा।

वृश्चिकः- आज वृश्चिक राशिवालों के आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। प्रेम मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।

धनुः- आज धनु राशिवालों को शासन-सत्तात पक्ष का सहयोग रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। प्रेम मध्यम, व्यापार उत्तम है।

मकरः- आज मकर राशिवालों को भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और व्यापार सही चल रहा है।

कुंभः- आज कुंभ राशिवालों को परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।