/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/10/Kartikaya2-1639110311.jpeg)
आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज का दिन शिव पूत्र कार्तिकेय (Kartikeya) का दिन है। आज चंपा षष्ठी (Champa Shashthi) का व्रत रखा जाता है जो कि कार्तिकेय को बहुत ही प्रिय होता है। इस दिन भगवान शिव के मार्कंडेय स्वरूप और उनके ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय की पूजा की जाती है।
बताया जाता है कि चंपा षष्ठी (Champa Shashthi) का व्रत करने से जीवन में प्रसन्नता बनी रहती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से भक्तों के सारे पाप मिट जाते हैं। चंपा षष्ठी भगवान कार्तिकेय को अति प्रिय है। भगवान कार्तिकेय को चम्पा (Champa) के फूल अधिक प्रिय हैं। इस कारण भी इस दिन को चंपा षष्ठी कहा जाता है।
भगवान कार्तिकेय (Kartikeya) मंगल ग्रह के स्वामी हैं। मंगल को मजबूत करने के लिए इस दिन भगवान कार्तिकेय का व्रत करना चाहिए। इस व्रत में रात्रि में भूमि पर शयन करना चाहिए। इस दिन तेल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन भगवान भोलेनाथ को बैंगन और बाजरा अर्पित करें और भोग लगाकर इसे जरूरतमंदों में बांटें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |