आज धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार है और आज का दिन शॉपिंग के लिए बहुत ही खास माना जाता है। धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग (Tripushkar Yoga) बन रहा है। कहा जाता है कि इस योग में किए गए कार्य का फल तिगुना मिलता है। इस योग में सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं त्रिपुष्कर योग में निवेश के लिए भी अच्छा मौका है।
धनतेरस की पूजा का समय और शुभ मूहुर्त (Puja Timings Shubh Muhurat)-

इस दिन 11:30 बजे त्रयोदशी तिथि आ जाएगी। मध्यान्ह 12: 03 बजे से 13:45 बजे  तक आयुर्वेद के जन्मदाता धनवंतरी जी के पूजन और हवन के के लिए उत्तम मुहूर्त है।
आयुर्वेद के मानने वाले अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए धन्वंतरी पूजन और हवन करते हैं।
शाम को प्रदोष काल, गोधूलि वेला और स्थिर लग्न 18:14 बजे से 20:10 बजे तक धनतेरस का पूजन करना शुभ रहेगा।
इस अवधि में बर्तन, ज्वैलरी , वस्त्र एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदना बहुत ही श्रेष्ठ रहेगा।

धनतेरस पर खरीदारी व पूजन का मुहूर्त
सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक।
रात में 10:30 बजे से 1:30 बजे तक।

स्थिर लग्न में पूजन मुहूर्त
कुंभ : दोपहर 1:26 बजे से 2:57 बजे तक।
प्रदोष काल : शाम छह बजे से 7:57 तक।
सिंह : 12:28 बजे से 2:44 बजे तक।
शुभ चौघड़िया : रात 12:28 बजे से 1:30 बजे तक।